{"_id":"5966796c4f1c1b7f548b480e","slug":"31499887980-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार-प्रसार किया गया नहीं और शुरू कर दी गई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार-प्रसार किया गया नहीं और शुरू कर दी गई योजना
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार-प्रसार किया नहीं और शुरू कर दी योजना
रायबरेली। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत यहां पर मुफ्त में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा तो शुरू कर दी गई, लेकिन इसका प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। नतीजतन जानकारी के अभाव में चयनित अस्पतालों में महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नहीं पहुंच रही हैं। अफसरों का दावा है कि हर सीएचसी-पीएचसी में यह सुविधा शुरू की जानी है। सीएचसी अधीक्षकों से इस योजना का प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
केंद्र सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं के फ्री में अल्ट्रासाउंड किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान शुरू किया गया है। योजना के तहत जिलेभर हर क्षेत्र में स्थित सीएचसी-पीएचसी के अंतर्गत चयनित प्राइवेट अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का फ्री में अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। इसकी शुरुआत ऊंचाहार तहसील क्षेत्र से की गई है। इसके लिए ऊंचाहार स्थित दो अल्ट्रासाउंड केन्द्रों नारायण हॉस्पिटल एवं त्रिपाठी हॉस्पिटल को चयनित किया गया है। प्रचार-प्रसार न होने पर इन अस्पतालों में गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने नहीं पहुंच रही हैं।
प्राइवेट अस्पतालोें का होगा भुगतान
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि योजना को सफल बनाने के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों से बात की जा रही है। हर सीएचसी-पीएचसी के अंतर्गत यह व्यवस्था शुरू कराई जानी है। प्राइवेट अस्पताल के संचालक फ्री में अल्ट्रासाउंड करेंगे। विभाग की तरफ से उनका भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं का फ्री में अल्ट्रासाउंड होगा। इसके लिए यहां पर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान शुरू किया गया है। विभाग की तरफ से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही योजना के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सीएचसी-पीएचसी के प्रभारियों को भी सौंपी गई है।- डॉ. डीके सिंह, सीएमओ