फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   31 patient injured in road accident

चित्रकूट से मरीजों को ला रही बस पलटी, 31 घायल

Sat, 04 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
31 patient injured in road accident
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव के निकट शनिवार को स्टेयरिंग फेल होने से मरीजों से भरी एक बस खंती में पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी 31 मरीज घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इनमें से नौ घायलों को ज्यादा चोटें आने पर सीएचसी पहुंचाया गया जहां से चार मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये सभी मरीज चित्रकूट में आंख का ऑपरेशन कराने के बाद बस से घर लौट रहे थे। मामूली रूप से चोटिल मरीजों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

चित्रकूट की एक निजी स्वयंसेवी संस्था ने एक सितंबर को पश्चिम गांव में आंखों की जांच का कैंप लगाया गया था। जांच के बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 78 मरीजों का चयन किया गया, जिन्हें संस्था द्वारा ऑपरेशन के लिए दो निजी बसों से चित्रकूट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सभी मरीज ऑपरेशन के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी घर से थोड़ी दूर पहले ही पूरे खलार गांव के पास बस की स्टेयरिंग का गुल्ला टूट गया। इससे स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे अनियंत्रित बस सड़क किनारे खंती में पलट गई।
बस में सवार सभी 31 मरीज फंस गए। ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला। इसमें से नौ मरीज को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी लाए घायलों में रामसनेही (73) निवासी जोहवासरकी, रामचंद्र (50) निवासी भक्तिनखेड़ा, सुखाना (60) निवासी सराय उमरपुर, दुर्गा प्रसाद (65) निवासी बाला हरचंदपुर, दुल्ला (55) निवासी बाला हरचंदपुर, रामानंद (65) निवासी पूरे अयोध्या हरचंदपुर, सुंदरा (65) निवासी रामपुर हरचंदपुर, शिवाला (60) निवासी निगोहां जनपद लखनऊ, इशारा देवी (60) अयोध्या का पुरवा हरचंदपुर शामिल हैं।

यहां से चार घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed