फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   30 thousand to two million workers registered

दो लाख श्रमिकों में सिर्फ 30 हजार का पंजीयन

Tue, 02 Feb 2016 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
30 thousand to two million workers registered
गर्मी, धूप या फिर बरसात इन सबसे जूझते हुए हाड़तोड़ मेहनत कर बड़ी से बड़ी इमारत या फिर नहरों का जाल बिछाते हैं। जान की परवाह किए बिना दिन-रात मेहनत करके खून पसीना बहाने वाले इन श्रमिकों के हितों की रक्षा की प्रशासन को कोई फिक्र नहीं है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से चलाई जा रही श्रमिक कल्याण हितकारी योजनाओं से इन्हें वंचित रखा जा रहा है। योजनाओं का प्रचार प्रसार न होने से श्रमिक योजनाओं से अंजान हैं। जिले में दो लाख से ज्यादा श्रमिकों के सापेक्ष महज 30 हजार श्रमिकों का ही पंजीयन हो सका है।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्यदायी संस्थाओं को अपने श्रमिकों का पंजीयन कराया जाना चाहिए। इसका उद्देश्य श्रमिकों के साथ होने वाली दुर्घटना में परिवार को सहायता मुहैया कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जिम्मेदारी श्रम विभाग को सौंपी गई है। इसके बावजूद योजनाएं श्रमिकों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। श्रम विभाग में लगभग एक दर्जन योजनाएं चल रही हैं। इस वित्तीय वर्ष में केवल चार योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिला। लापरवाही का आलम यह है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में दो माह शेष हैं।

लेकिन अभी तक बजट नहीं खर्च किया जा सका है। वर्ष 2015-16 में 96 लाख 27 हजार रुपया मिला। इसमें 53 लाख 67 हजार रुपया खर्च हुआ। वित्तीय वर्ष 2015-16 में 3500 श्रमिक पंजीकृत किए गए हैं। इनमें 567 को साइकिल वितरित की गई। 500 श्रमिकों को सौर ऊर्जा का लाभ दिया गया।

19 श्रमिकों को मेधावी छात्र पुरस्कार योजना का लाभ दिया गया। 203 लोगों को शिशु मातृत्व योजना का लाभ दिया गया। वहीं शिशु हितलाभ, मातृत्व हितलाभ, बालिका मदद योजना, अक्षमता पेंशन योजना, दुर्घटना सहायता योजना, पुत्री विवाह अनुदान योजना, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना आदि का लाभ श्रमिकों को नहीं मिला है।

रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन आज तक श्रमिकों के पंजीयन को लेकर कोई पहल नहीं की गई। इसी तरह जिले में सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, जल संस्थान, नगर निगम, नगर पालिका टाऊन एरिया, आवास विकास परिाद, जिला परिषद समेत कई ऐसे विभाग हैं।

जहां पर काफी संख्या में श्रमिक  किसी न किसी रूप में काम करते हैं। बावजूद इसके अभी तक श्रमिकों के पंजीयन के लिए कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। सहायक श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्र ने बताया कि श्रम विभाग में चल रही योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को दिलाया जाता है।


विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मनरेगा श्रमिकों को 50 दिन और अन्य श्रमिकों से 90 दिनों का काम करने का प्रमाण पत्र जरूरी है। जिले में करीब डेढ़ लाख मनरेगा श्रमिक हैं। इनमें 12 हजार श्रमिकों ने 50 दिन काम किया है। इनका भी पंजीकरण कराया जा रहा है। अब तक 30 हजार श्रमिकों का पंजीकरण हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed