फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   29,000 rich people are consuming ration meant for the needy

Raebareli News: जरूरतमंदों का राशन हजम कर रहे 29 हजार अमीर

Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
29,000 rich people are consuming ration meant for the needy
रायबरेली। जिले में अमीर लोग जरूरतमंदों के हक को हजम कर रहे हैं। शासन स्तर पर इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ऑफ पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (आईएमपीडीए) की जांच में यह सच सामने आया है। हर माह मुफ्त में राशन ले रहे लगभग 29 हजार अपात्र पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन


जिले में 4082 वाहन मालिक, 18236 आयकर दाता व 54 जीएसटी रिटर्न भरने वाले गरीब बनकर हर माह तकरीबन 4500 क्विंटल मुफ्त राशन हजम कर रहे हैं। शासन से सूची मिलने के बाद अपात्रों के कार्ड निरस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। जिले में पांच लाख से अधिक अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड हैं।
विज्ञापन


आधार अपडेटिंग और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में 29 हजार से अधिक ऐसे राशन कार्डधारक चिह्नित हुए हैं, जिनके पास कंपनियों की मालिकाना हकदारी, महंगी गाड़ियां हैं। आयकर रिटर्न भी भरते हैं। शासन से भेजी गई सूची का घर-घर सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार होने के बाद भी फ्री में ले रहे थे राशन

अमावां के खैरहना के विपिन सिंह राशन कार्ड संख्या 215810264488 में शामिल हैं। इन्हाेंने कार खरीदी है। इसके बाद भी परिवार के लोग हर माह मुफ्त में राशन हजम कर रहे थे। जांच के बाद राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया है।

लोडर मालिक का परिवार ले रहा गरीबी का राशन
लालपुर चौहान निवासी विमलेश कुमारी का परिवार हर माह फ्री राशन ले रहा है। कार्ड संख्या 215840698428 में शामिल जागेश्वर ने व्यावसायिक वाहन खरीदा है। हर माह कमाई भी कर रहे हैं, लेकिन अपात्र होने के बाद भी राशन कार्ड को नहीं कटवाया है।


जांच में मिले अपात्र, निरस्त होगा राशन कार्ड
ऊंचाहार क्षेत्र के विनीता देवी के परिवार में हैवी मोटर वाहन है। इसके बाद भी वे गरीब बनी हुई हैं। जांच में राशन कार्ड संख्या 215840488527 में शामिल लोग गरीब नहीं मिले। राशन कार्ड को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


ये अपात्र ले रहे मुफ्त में राशन

हैवी मोटर मालिक- 06

मध्यम मोटर मालिक- 09
लाइट मोटर वाहन मालिक- 40578
अन्य भारी वाहन मालिक- 09
पांच एकड़ से अधिक भूमि स्वामी- 3183

जीएसटी रिटर्न भरने वाले- 54
शहर में तीन लाख से अधिक आय- 4950

गांवों में दो लाख से अधिक आय- 13286
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed