{"_id":"617f016705f8814c3f0514f2","slug":"2782-students-could-not-fill-board-exam-form-yet-raibaraily-news-lko60264831","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी 2782 विद्यार्थी नहीं भर पाए बोर्ड परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी 2782 विद्यार्थी नहीं भर पाए बोर्ड परीक्षा फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पिछले वर्ष कक्षा 9 और 11 में जितने छात्र-छात्राएं थे, उनमें से 2782 विद्यार्थियों ने इस वर्ष अब तक कक्षा 10 व 12 में दाखिला नहीं लिया है।
हाईस्कूल और इंटर लिए अब तक भरे गए परीक्षा फार्मों के आंकड़ों से यह बात सामने आई है। यही हाल इस साल कक्षा 9-11 के अग्रिम पंजीकरण में भी नजर आ रहा है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार अग्रिम पंजीकरण काफी कम हुए हैं।
शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा 9 एवं 11 में छात्र-छात्राओं की संख्या 64,320 थी, जिन्हें वर्तमान शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 10 एवं 12 में प्रवेश लेना था।
वर्तमान में कक्षा 10 एवं 12 में 61,538 छात्र-छात्राओं ने ही शुल्क जमा करके फार्म भरा है। यानी कि 2782 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने कक्षा 9 एवं 11 पास करने के बाद भी अब तक कक्षा 10 एवं 12 में फार्म नहीं भरा है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष कक्षा 9 में 35,935 और कक्षा 11 में 28,385 बच्चे थे, जबकि इस वर्ष कक्षा 10 में 34,342 और कक्षा 12 में 27,196 छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन पत्र भरकर हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए शुल्क जमा किया है।
दूसरी तरफ गत वर्ष कक्षा 9-11 में बच्चों की संख्या 64,320 थी, वहीं वर्तमान सत्र में अब तक 62496 छात्र-छात्राओं ने ही कक्षा 9 एवं 11 में अग्रिम पंजीकरण कराया है। यह समझा जा रहा है कि अभी भी काफी बच्चों ने कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश नहीं लिया है।
कक्षावार छात्र संख्या
कक्षा छात्र संख्या
9 35182
10 34342
11 27314
12 27196
मिली मोहलत, 8 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
अब तक अग्रिम पंजीकरण या बोर्ड परीक्षा फार्म न भर पाने वाले छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड ने 8 नवंबर तक मोहलत दे दी है।
सत्र 2021-22 में कक्षा 9 एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा वर्ष 2022 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत/व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने तथा परीक्षा आवेदन पत्र आनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर तय की गई है। पहले 10-12 के लिए 19 अक्तूबर और 9-11 के लिए 16 अक्तूबर अंतिम तिथि तय थी।
यूपी बोर्ड से जारी नवीन समय सारिणी में कहा गया है कि छात्र-छात्रा, उनके माता-पिता के नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए अभिभावक, कक्षाध्यापक, प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे। इसलिए सभी विवरणों को सही ढंग से अपलोड कराया जाए।
बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने तथा अग्रिम पंजीकरण के संबंध में यूपी बोर्ड से जारी नवीन संशोधित समय सारिणी से सभी माध्यमिक विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि अग्रिम पंजीकरण कार्य तथा परीक्षाओं के आवेदन पत्रों को भराते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाए।
-ओमकार राणा, डीआईओएस