{"_id":"68029b2f9b91d692fc007336","slug":"272-players-from-three-districts-showed-their-skills-selection-process-completed-raebareli-news-c-101-1-slko1034-131322-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तीन जिलों के 272 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, चयन प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तीन जिलों के 272 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, चयन प्रक्रिया पूरी
Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को गोराबाजार स्थित ग्राउंड में ट्रायल से पहले रजिस्ट्रेशन कराते खिलाड़ी
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चार दिवसीय क्रिकेट ट्रायल के तीसरे दिन अंडर-14 बालकों और सभी आयु वर्ग की बालिकाओं का ट्रायल कराया गया।
रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ जिलों से कुल 272 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। हालांकि चयनित खिलाड़ियों की सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को ट्रायल गोरा बाजार स्थित एनएस क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर संपन्न हुआ। ट्रायल में यूपीसीए द्वारा नियुक्त चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली और मो. रिजवान ने बल्लेबाजों, गेंदबाजों, फील्डरों और विकेटकीपरों की प्रतिभा का आंकलन किया। आरडीसीए के निदेशक मो. फहीम ने जानकारी दी कि ट्रायल की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची सुरक्षित रख ली गई है और जल्द ही उन्हें सूचित किया जाएगा। ट्रायल में सहयोग करने वालों में सतीश कुमार सोनी, मनीष कुमार, राजीव शुक्ला, आदित्य शुक्ला, मो. शफीक, हिमांशु सोनकर, नदीम सिद्दीकी, सुधांशु सोनकर, अविनाश त्रिवेदी, गोविंद मौर्या, धनंजय सिंह और आशीष त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अंडर-23 खिलाड़ियों का ट्रायल 19 अप्रैल को
मो. फहीम ने बताया कि अगला ट्रायल अंडर-23 सीनियर पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से गोरा बाजार स्थित मैदान में कराया जाएगा।