{"_id":"5d56856c295860c1a7fcb51c2140a861","slug":"263-leaders-took-over-the-reins-of-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"263 प्रधानों ने संभाली विकास की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
263 प्रधानों ने संभाली विकास की कमान
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी में जिम्मेदारी लेने का विश्वास दिखा तो आम जनता की कसौटी पर खरा उतरने की चिंता भी। रायबरेली और अमेठी जिले के छह ब्लॉकों में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
इसमें रायबरेली में प्रधान के 116 व पंचायत सदस्य के 1429 और अमेठी में प्रधान के 147 और 1897 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। इसी के साथ ही नवनिर्वाचित प्रधानों ने गांव के विकास की बागडोर संभाल ली।
ऊंचाहार ब्लॉक सभागार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने 47 प्रधानों और 602 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित बृजेश यादव, राजेश कुमार सिंह, आनंद पांडेय, अमरनाथ, केतकी मौर्या, रन बहादुर सिंह, ऊषा, बिंदादीन, अरुण यादव ने शपथ ली। कोरम पूरा न होने के कारण नौ गांवों के प्रधान शपथ नहीं ले सके।
विज्ञापन
रोहनियां ब्लॉक सभागार में भी मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने 21 प्रधानों और 283 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित प्रधान राजकिशोर तिवारी, विवेक यादव, संगीता, रामलाल, रामलाल, राकेश कुमार, कांती देवी ने शपथ ली। इस मौके पर बीडीओ जेएन राव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में सुबह बीडीओ एमपी शुक्ला ने 48 प्रधान और 544 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
रामशरण, देवेश साहू, राम प्रसाद, प्रतिभा सिंह, नीलम सिंह, खलीलुननिशा, रेखा, रमेश वाजपेयी, सुनीता यादव आदि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
ब्लॉक क्षेत्र के 33 गांवों के प्रधान कोरम पूरा न होने के चलते शपथ नहीं ले सके। इस मौके पर एडीओ पंचायत केके यादव आदि मौजूद रहे।
फुरसतंगज प्रतिनिधि के मुताबिक बहादुरपुर ब्लॉक सभागार में बीएसए अमेठी अनंत कुमार पांडेय ने 32 प्रधान और 416 सदस्यों को शपथ दिलाई।
सरोज देवी, अनीता, मनीषा, कल्पना शुक्ला, ऊषा दीक्षित, राजू मिश्रा, रमेश कुमार, संतराम यादव, राजेश कुमार, रामेंद्र सिंह, संदीप सिंह, खातून, गीता देवी व वंदना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस मौके पर बीडीओ श्वेता वर्मा, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक सभागार में तिलोई एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने 57 प्रधानों और 713 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सुनीता मौर्य, श्यामलाल, अवधेश प्रसाद, राजकुमार, साफियाबानो, मो. शफीक, मोतीलाल वर्मा, शिवराज सिंह, गीता देवी ने शपथ ली। इस मौके पर बीडीओ चितरंजन प्रसाद दीक्षित आदि मौजूद रहे।
सिंहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। खादी ग्रामोद्योग के जिला प्रबंधक अमेठी एके पांडेय ने 58 प्रधानों और 768 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित प्रधान फूलकली, सतीश कुमार यादव, बीना तिवारी, प्रेमा देवी, नवीन श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह भदौरिया, परवीनजहां, रियाज अहमद, आलिया बानो, वली मोहम्मद, विनोद पांडेय, अलीमुननिशा ने शपथ ली।
इस मौके पर एसडीएम तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ मधुबन कुमार सिंह, बीडीओ लाल बहादुर सिंह मौजूद रहे।