फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   253 schools are not providing vehicle details on the monitoring portal

Raebareli News: निगरानी पोर्टल पर 253 स्कूल नहीं दे रहे वाहनों का ब्योरा

Mon, 20 Apr 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 20 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
253 schools are not providing vehicle details on the monitoring portal
रायबरेली। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को निगरानी पोर्टल पर स्कूल वाहनों के बारे में जानकारी देनी है। वाहन व्यवस्था वाले स्कूलों के साथ ही उन विद्यालयों को भी शपथपत्र देना है, जिनके यहां वाहन संचालित नहीं हैं। शपथपत्र न देने वाले विद्यालयों की संख्या अभी काफी है।
विज्ञापन


सभी विद्यालयों को वाहनों के संबंध में यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) पर ब्योरा देना है। शपथपत्र एवं प्रमाणपत्र भी अपलोड करना है। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। राज्य स्तर से जारी सूची के अनुसार रायबरेली जिले में 3723 स्कूल हैं, जिनमें परिषदीय विद्यालयों की संख्या 2301 है।
विज्ञापन


कुल 289 स्कूल वाहन संचालित करते हैं, जिनमें से 253 स्कूलों ने अब तक शपथपत्र अपलोड नहीं किया है। इसके अलावा 1840 स्कूल ऐसे हैं, जो ऑन-बोर्ड नहीं हैं और न ही शपथपत्र दिया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस व प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए काम पूरा कराएं, ताकि शत-प्रतिशत विद्यालयों की ऑन-बोर्डिंग तथा शपथपत्र अपलोड करने की कार्रवाई पूरी हो सके। यह मामला स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है। इसलिए कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के पास कोई वाहन नहीं है, जिसके बारे में शपथपत्र दिया जा रहा है। जिन स्कूलों से वाहन संचालित हैं, उनसे भी शपथपत्र अपलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed