फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   251 corona infected including 23 prisoners

23 बंदियों समेत 251 कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
251 corona infected including 23 prisoners
रायबरेली। जिला कारागार के 23 बंदियों समेत 251 लोग शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मिले। दीवानी न्यायालय में पेशी से लौटने के बाद बंदियों की कोरोना की जांच कराई गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को जेल में ही आइसोलेट कराकर दवा की किट मुहैया कराई गई है। पहले से कोरोना संक्रमित 92 मरीज स्वस्थ हो गए। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 888 हो गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिला कारागार में एक साथ 23 बंदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। जांच में सभी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों को पेशी पर हाजिर करने के लिए दीवानी न्यायालय ले जाया गया था। वहां लौटने के बाद सभी की जांच कराई गई। बंदियों को जेल में ही आइसोलेट कराकर दवा की किट दी गई है।
जिले में शुक्रवार को टीमों ने 3238 लोगों की कोरोना की जांच की। बंदियों समेत जिले में 251 लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घरों में पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 888 हो गई है। शुक्रवार को 92 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। जिला जेल में 23 बंदी संक्रमित मिले। नए 250 संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट दी गई है। लोग मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना का लक्षण प्रतीत होने पर जांच भी जरूर कराएं।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed