{"_id":"61dc8ee9a3c40854995e3888","slug":"2500-quintal-paddy-dump-on-centers-raibaraily-news-lko6127925124","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्रों से उठान ठप, ढाई हजार क्विंटल धान डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्रों से उठान ठप, ढाई हजार क्विंटल धान डंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान खरीद केंद्रों से उठान ठप, ढाई हजार क्विंटल धान डंप
- तिरपाल से ढककर रखा गया, अब अगर और बारिश हुई तो भीग सकता है धान
फोटो संख्या 20
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनिया और ऊंचाहार ब्लॉक में पीसीएफ के धान खरीद केंद्रों से उठान पूरी तरह ठप है। इससे लगभग ढाई हजार कुंतल धान खरीद केंद्रों पर डंप है। बारिश से बचाने के लिए धान को ढक कर रखा गया है। अधिकारी मौसम साफ होने के बाद उठान किए जाने की बात कह रहे हैं।
दोनों ब्लॉकों में पीसीएफ के सात धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर नियमित उठान न होने से खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे रखा है। साधन सहकारी समिति अरखा में लगभग 800 क्विंटल, साधन सहकारी समिति रामसांडा में 600 क्विंटल, साधन सहकारी समिति रोहनिया लगभग 900 क्विंटल व पीसीएफ पटेरवा में लगभग 200 क्विंटल धान गोदाम के बाहर रखा हुआ है। परिवहन ठेकेदारों की लापरवाही के चलते धान की उठान प्रभावित हुई है। शुक्रवार को मौसम खराब होने के बाद बारिश शुरू हुई तो केंद्र प्रभारियों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन तिरपाल से धान को ढ़का गया। गनीमत रही कि तेज बारिश नहीं हुई। अभी भी धान के भीगने का खतरा मंडरा रहा है। रोहनिया क्रय केंद्र प्रभारी वासुदेव मिश्रा ने बताया कि धान की उठान नहीं हो रही है। गोदाम में जगह नहीं है, इससे धान बाहर तिरपाल के नीचे डंप है। शिकायत के बावजूद धान की उठान नहीं हो रही है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया की उठान के लिए संबंधित विभाग को कहा गया है, जल्द ही उठान कराई जाएगी।
ऑनलाइन बोरी न मिलने से खरीद प्रभावित
पीसीएफ के क्रय केंद्र किसुनदासपुर, मतरौली व रोहनिया में ऑनलाइन बोरी न होने की वजह से खरीद प्रभावित हैं। किसान धान बेचने के लिए अपनी बोरी देने के बावजूद परेशानी झेल रहा है। मतरौली केंद्र प्रभारी विद्या शंकर तिवारी, रोहनिया के वासुदेव मिश्रा व किसुनादसपुर के अमित कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बोरी नहीं मिल रही है। कभी 200 तो कभी 300 बोरी ही ऑनलाइन की जा रही है। इससे प्रतिदिन 300 क्विंटल के सापेक्ष मात्र 80 से 120 क्विंटल ही धान की खरीद हो रही है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बाबत एडीओ सहकारिता रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने लिखापढ़ी की है। मंगलवार को बोरियां ऑनलाइन हो जाएंगी।