फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   222 interviews for the posts of accountant starting

लेखपाल के 222 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू

Thu, 11 Feb 2016 12:52 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
222 interviews for the posts of accountant starting
कलेक्ट्रेट में लेखपाल बनने के लिए अभ्यर्थी पहुंचा। उसकी योग्यता बीटेक पास मिलने पर सवाल पूछा गया-बीटेक पास किया है तो लेखपाल की भर्ती में क्यों शामिल हो रहे हो...।
विज्ञापन


जवाब नौकरी न मिलने का आया। एक अन्य अभ्यर्थी से जिले की तहसीलों की संख्या और नाम पूछा गया, लेकिन वह जवाब नहीं दे सका। इसी तरह अन्य साधारण से साधारण सवालों के जवाब भी अभ्यर्थी नहीं दे सके।
विज्ञापन


जिले में लेखपाल के 222 पदों को भरने के लिए बुधवार से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो गई। एडीएम प्रशासन एससी चौधरी व एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में इंटरव्यू के लिए दो कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों के चैंबर में इंटरव्यू सुबह शुरू हुआ। पहले दिन 75 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया, लेकिन शाम तक 74 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। एक अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा।

अभ्यर्थियों में लेखपाल बनने के लिए उत्साह देखने को मिला। बीटेक पास वाले अभ्यर्थी से सिर्फ कंप्यूटर व अन्य के बारे में भी सवाल पूछे गए। इसके अलावा जिले से संबंधित अन्य सवाल भी पूछे गए।


जिले के अभ्यर्थी तो जिले से संबंधित सवालों के कुछ जवाब दे सके, लेकिन गैर जिले के अभ्यर्थी सवालों के सही जवाब नहीं दे सके। एडीएम प्रशासन ने बताया कि इंटरव्यू का काम 22 फरवरी तक चलेगा। 222 पदों के लिए 745 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अलग-अलग डेट में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed