फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   22 static magistrates did not attend board exam meeting, warning

बोर्ड परीक्षा बैठक में नहीं आए 22 स्टेटिक मजिस्टे्रट, चेतावनी

Mon, 24 Feb 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
22 static magistrates did not attend board exam meeting, warning
बोर्ड परीक्षा बैठक में नहीं आए 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, चेतावनी
विज्ञापन

बोले एडीएम, किसी तरह की समस्या आए तो तुरंत बताएं, समय से निराकरण होगा
परीक्षा केंद्र में उपस्थित रहना व परस्पर समन्वय बनाए रखना जरूरी
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में आ रही दिक्कतों को देखते हुए एक बार फिर जिम्मेदार अफसरों की क्लास लगाई गई। विकास भवन सभागार में रविवार को हुई दो चरणों में बैठक के दौरान पेंच कसे गए।
पहली बैठक में सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बुलाए गए, लेकिन 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इसे गंभीरता से लिया गया है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इन लोगों की सूची तैयार करके जवाब तलब करने की बात कही।
विज्ञापन

यह भी कहा है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में जिलेभर के अफसरों को 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 102 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को निरीक्षण पर आई माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला को खामियां मिली थीं। 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा में अब तक आई समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक बुलाई गई।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष ने कहा कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित कर दिक्कतों को दूर करें।
कक्ष निरीक्षकों की कमी पर नजर रखने के लिए रोजाना सुबह 7 बजे से डीआईओएस और बीएसए कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे। अगर कहीं कोई कमी आ रही है तो इन अफसरों से संपर्क स्थापित करें। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी तैनाती वाले परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
महात्मा गांधी सभागार में दूसरी बैठक केंद्र व्यवस्थापकों की हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को भी बुलाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से एक-एक करके समस्याओं के बारे में पूछा।
सबसे ज्यादा समस्या कक्ष निरीक्षकों की कमी को लेकर सामने आई। हर परीक्षा केंद्र से शिक्षकों का डाटा मांगा और तुरंत उस बारे में संबंधित ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोट कराया।
जिससे मांग के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता बेसिक शिक्षा विभाग से सुनिश्चित की जा सके। सभी बीईओ को निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में कक्ष निरीक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए।
सीसीटीवी कैमरों और कनेक्टिविटी के संबंध में आ रही समस्या का समाधान जिला सूचना विज्ञान कार्यालय की टीम ने किया। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रकाश, पेयजल, प्रसाधन जैसी सुविधाओं पर ध्यान दें।

उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल समय से संकलन केंद्र में जमा कराएं। किसी भी कमी को अनदेखा न करें, क्योंकि परीक्षा की निगरानी हर स्तर पर हो रही है। कार्रवाई से बचने के लिए सतर्क होकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed