फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   989 गांवों का होगा सर्वे, बनेगी स्वच्छता की रैंकिंग

989 गांवों का होगा सर्वे, बनेगी स्वच्छता की रैंकिंग

Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
989 गांवों का होगा सर्वे, बनेगी स्वच्छता की रैंकिंग
स्वच्छता रैंकिंग को 989 गांवों का होगा सर्वे
विज्ञापन



रायबरेली। गांवों में स्वच्छता का सच जानने के लिए सर्वेक्षण होगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई व स्वच्छता को लेकर जिले के 989 गांवों की रैंकिंग की जाएगी। इसके लिए एक अगस्त से सर्वेक्षण शुरू होगा।

जिले के सभी बीडीओ को सर्वेक्षण शुरू होने से पहले गांवों में स्वच्छता कार्यक्रमों को पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। बीडीओ को सर्वेक्षण के लिए टीमें बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



केंद्र सरकार की मंशा है कि गांवों को ओडीएफ किया जाए। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों के शत-प्रतिशत घरों में प्रसाधन बनवाए जा रहे हैं। अब तक करीब 220 गांवों को ओडीएफ करने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस महीने प्रसाधनों के निर्माण के लिए 40 करोड़ से अधिक धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। इसके अलावा गांवों में अन्य विभागों के माध्यम से स्वच्छता सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। नालियों की सफाई, सड़कों का निर्माण और मरम्मत आदि का कार्य कराया जा रहा है।


गांवों में अब तक स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए कराए गए कार्यों की पड़ताल कराई जाएगी। इसके लिए गांवों में सर्वे कराया जाएगा। गांवों में कराए गए कार्यों की पूरी रिपोर्ट कलेक्ट करने के बाद उसकी रैंकिंग बनाई जाएगी।


इसके लिए सीडीओ ने सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण में गांवों में प्रसाधनों के निर्माण, नाली व सड़कों की सफाई के साथ ही दवाओं के छिड़काव आदि कार्यों को देखा जाएगा।


डीपीआरओ ने गांवों में सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मचारियों की टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों को आगामी 31 जुलाई तक गांवों की साफ-सफाई का काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। गांवों में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी एडीओ पंचायत के पर्यवेक्षण में ये काम कराया जाएगा।



सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में स्वच्छता को और बेहतर कराना है। इसी के चलते गांवों का सर्वेक्षण कराकर रैंकिंग बनाई जाएगी। जल्द से जल्द जिले के सभी गांवों को ओडीएफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed