फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सीएचसी में लिखी जा रही हैं बाहर से दवाएं

सीएचसी में लिखी जा रही हैं बाहर से दवाएं

Thu, 01 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में लिखी जा रही हैं बाहर से दवाएं
सीएचसी में लिखी जा रहीं बाहर की दवाएं
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसव के बाद भर्ती महिला के पास से बाहर की दवाएं मिलने पर वह बिफरे। डीएम ने अल्ट्रासाउंड चलने की नियमित रिपोर्ट सीएमओ के पास भेजने के निर्देश दिए हैं।



डीएम व सीएमओ डीके सिंह दोपहर 1.30 बजे लालगंज सीएचसी पहुंचे। डीएम के पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।


डीएम ने इमरजेंसी, एक्सरे रूम, ऑपरेशन रूम, प्रयोगशाला, दांत व नेत्र विभाग, प्रसव कक्ष, केएमसी यूनिट आदि का निरीक्षण किया।


इस दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला बंद मिला। जिस पर डीएम को बताया गया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर जयंत सिंह का साप्ताहिक अवकाश है।


इस पर डीएम ने अधीक्षक अनवारुल हक को नियमित अल्ट्रासाउंड कक्ष की फोटो सीएमओ के वाट्सएप पर भेजने के निर्देश दिए।

डीएम वार्ड नंबर एक में भर्ती पूरे ओरी गांव निवासिनी शिवपुरिया के पास पहुंचे। डीएम ने महिला से दवा दिखाने के लिए कहा।


शिवपुरिया के पास बाहर से लिखीं दवा मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने लैब में हीमोग्लोबिन और टाइफाइड की जांच करने वाले मशीन की भी जानकारी ली। डीएम ने दंत विभाग के कर्मचारियों को फील्ड पर जाने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed