{"_id":"5a09f0524f1c1b6e548bcd68","slug":"21510600786-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में घपला पकड़ा, प्रधान व सेक्रेटरी से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में घपला पकड़ा, प्रधान व सेक्रेटरी से होगी वसूली
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में घपला पकड़ा, प्रधान व सेक्रेटरी से होगी वसूली
रायबरेली। रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र के सलीमपुर बहेरवा गांव में विकास कार्यों में खेल पकड़ में आया है। खड़ंजा निर्माण में लक्ष्य से अधिक का भुगतान कर दिया गया है। जांच में 36 हजार से अधिक का घपला पकड़ में आने के बाद प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। अधिक भुगतान की गई धनराशि को जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।
रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलीमपुर बहेरवा गांव में विकास कार्यों में मनमानी पकड़ में आई है। मामले की शिकायत होने पर जांच कराई गई तो पता चला कि हैंडपंपों के मरम्मत कार्य में 12 हजार से अधिक का भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग तीन खड़ंजों के निर्माण में 23 हजार से अधिक रुपयों का भुगतान कर दिया गया है।
जांच में मनमानी उजागर होने के बाद डीएम ने प्रधान सूरजकली और ग्राम विकास अधिकारी रामसुमेर को नोटिस देकर धनराशि को जमा करने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ सीके वर्मा ने बताया कि मामले मेें नोटिस जारी किया गया है। धनराशि जमा न किए जाने की दशा में वसूली के आदेश जारी किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतें मिलते ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।