फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले के नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की

जिले के नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की

Tue, 24 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की
भू-माफिया के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

रायबरेली। खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तिखारुद्दीन सोमवार को यहां पहुंचे। पहले दिन अपर मुख्य सचिव ने बचत भवन में बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही मिल एरिया थाने का निरीक्षण करके पुलिसिंग व्यवस्था की स्वयं हकीकत जानी।

नोडल अधिकारी ने जनपद में लॉ एंड ऑर्डर कायम करने के निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। अपराधियों के प्रति नरमी न बरती जाए। पुलिस प्रशासन हमेशा सचेत रहे। नोडल अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस नायब तहसीलदार एवं उनसे उच्च अधिकारी विभिन्न थानों में जाकर जनता की समस्याएं सुने। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की पुनरावृत्ति न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गरीब जनता को 100 प्रतिशत मिलना चाहिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से अधिक से अधिक लोगों को आच्छादित कराएं। स्टांप शुल्क वसूली के सापेक्ष कम होने पर नाराजगी जताते हुए वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी कार्यों को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पूरा करें। इसके बाद नोडल अधिकारी मिल एरिय थाने का निरीक्षण किया। थाने की साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। अपराध रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज चेक किए। इस मौके पर डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी शिवहरि मीणा, सीडीओ देवेंद्र पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम प्रशासन तिलकधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed