{"_id":"59b6d7424f1c1bfa7f8b63d9","slug":"21505154882-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालखेड़ा मजरे इसिया में संक्रामक रोग का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालखेड़ा मजरे इसिया में संक्रामक रोग का कहर
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 लोग बुखार से पीड़ित
रायबरेली। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के लालखेड़ा मजरे इसिया गांव में संक्रामक रोग फैल गया है। करीब 100 लोग सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। शिकायत पर नए डीएम के निर्देश पर सोमवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और पीड़ितों की जांच कर दवा दी।
ग्रामीण प्यारेलाल, मैकूलाल रामकुमार का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य सेवाएं बदतर हैं। लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। बताया कि गांव में अशोक (20) पुत्र प्यारेलाल, दुर्गेश (22) पुत्र राम कुमार, शालिनी (9) पुत्री रामू, रामदास (45) पुत्र विश्राम, सुनील (37) पुत्र शत्रुघ्न, शिव दुलारी (30) पत्नी संतोष की संक्रामक रोग से ही तीन माह पहले मौत हो गई। अस्पताल जाने पर काम चलाऊ दवाएं दी जाती हैं, जिससे लोगों को फायदा नहीं होता और उन्हें कस्बे के निजी चिकित्सालयों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नवागंतुक जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर जिला अस्पताल से डॉक्टर बीरबल की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची।
स्वास्थ्य टीम में जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉक्टर ऋषि बागची, बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एके जैसल, स्वास्थ्य पर्वेक्षक अजय कुमार मिश्रा, सुनील बाजपेयी आदि ने पीड़ित लोगों के खून का सैंपल लिया। डॉ. एके बंसल ने बताया कि मृतकों के घर जाकर जानकारी जुटाई गई है। छह लोगों के मौत की जानकारी हुई है। यह सभी लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे और लखनऊ व बछरावां के निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे थे। रामदास, सुनील व शिव दुलारी की मौत कई माह पूर्व हुई है। वहीं दुर्गेश, अशोक व शालिनी की मौत एक माह के अंदर हुुई, जिनके परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें बुखार था। बताया कि गांव के सिद्धार्थ, कमलेश, सरिता, नितेश, भगवान देवी, जानवी, रौनक, रामकली, राधा, श्याम, भजन, प्रेमा देवी, सुमन समेत करीब 100 लोगों का ब्लड का सैंपल लिया गया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। टीम को निर्देशित कर दिया गया है कि वह कई दिनों तक गांव में लोगों की जांच करेगी। वह बीमार लोगों को दवाएं वितरित की जाएंगी। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि डीएम के निर्देश पर टीम गांव भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ग्रामीणों की मौत की सही जानकारी हो सकेगी।