{"_id":"599f1c464f1c1b38268b49e2","slug":"21503599686-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन छू रहे तारों की चपेट में आने से किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन छू रहे तारों की चपेट में आने से किसान झुलसा
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन छू रहे तारों की चपेट में आने से किसान झुलसा
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में गुरुवार को करंट की चपेट में आकर एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। गनीमत रही कि बिजली चली गई। इससे उसकी जान बच गई। घायल किसान को सीएचसी खीराें में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अवर अभियंता रामनाथ और एसडीओ रोहित सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर, पावर कॉर्पोरेशन ने ढीले तारों को कसवाने का काम शुरू कर दिया है।
खीरों थाने के बगल से खीरों पाहो फीडर की हाईटेंशन लाइन जाती है। इसी लाइन में थाने से 100 मीटर की दूरी पर सत्तीदीन अपनी भैंस चराने गया था। जहां औसान कुरील के खेत में लगभग छह माह से नीचे लटक रहे तार तारों की तरफ उसकी भैंस जाने लगी। भैंस को बचाने के चक्कर में सत्तीदीन उधर दौड़ा। इस दौरान वह तारों के नीचे पहुंच गया, जहां तारों में दौड़ रहे करंट के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। इससे उसका सिर व मुंह झुलस गया। इसी दौरान बिजली चले जाने से वह जमीन पर गिर गया। इससे उसकी जान बच गई। खेतों में आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ कर बाहर किया। सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अवर अभियंता राम नाथ ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां पर एक खंभे से दूसरे खंभे के बीच की दूरी 80 मीटर है। इसलिए तार नीचे है। तारों को कसवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। पीड़ित ने अवर अभियंता रामनाथ और एसडीओ रोहित सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।