फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   21 lakhs were withdrawn from the forged documents of the gardener of FG College.

Raebareli News: एफजी कॉलेज के माली के जाली दस्तावेज से निकाल लिए 21 लाख

Mon, 29 Dec 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 29 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
21 lakhs were withdrawn from the forged documents of the gardener of FG College.
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज (एफजी कॉलेज) में तैनात माली के जाली दस्तावेज तैयार कराकर दो बैंकों से 21 लाख का लोन लेकर रुपये हड़प लिए गए। कोर्ट के आदेश पर रविवार को सदर कोतवाली में कॉलेज में तैनात कर्मचारी ननकू, राकेश कुमार, अशोक कुमार भंडारी और एक बैंक मैनेजर के चालक पंकज भंडारी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मिल एरिया क्षेत्र के संदी नागिन गांव निवासी राजाराम ने बताया कि वह एफजी कॉलेज में माली के पद पर तैनात हैं। एक मई 2023 को ब्रेन हेमरेज होने के कारण लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। तब से वह अस्वस्थ रहते हैं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए कॉलेज के तीन कर्मचारियों ने 20 जनवरी 2024 को बैंक आफ बड़ौदा की रायबरेली शाखा से उनके जाली दस्तावेज से 11.70 लाख रुपये का लोन करा लिया। 23 जनवरी 2024 को रुपये खाते से निकाल भी लिए। इससे पहले छह दिसंबर 2024 को एक बैंक मैनेजर के चालक और वही तीनों कर्मचारियों ने 9.89 लाख रुपये का लोन निकाला था। लोन की किस्त जमा नहीं होने पर बैंक कर्मचारी घर पहुंचे तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर एफजी कॉलेज के तीन कर्मचारियों समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की असलियत सामने आएगी। जल्द नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवशंकर सिंह, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article