{"_id":"61cb49a7249ac126230e4550","slug":"21-lakh-transferred-from-manager-s-account-to-another-s-account-raibaraily-news-lko610967776","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर के खाते से 21 लाख दूसरे के खाते में ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर के खाते से 21 लाख दूसरे के खाते में ट्रांसफर
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत एक मैनेजर के खाते से दो दिन में 21 लाख रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफार्मर कर दिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर मैनेजर को जानकारी हुई। पीड़ित ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एनटीपीसी कॉलोनी सी-30 निवासी हरीलाल एनटीपीसी परियोजना में सीएचपी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका पीएनबी बैंक, एनटीपीसी में खाता है।
बताते हैं कि उसके खाते से दो दिन में 21 लाख रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफार्मर कर दिए गए। खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसे जानकारी हुई।
आननफानन वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद कोतवाल शिवशंकर सिंह ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सूचना साइबर सेल को दी गई। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।