फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   21 development works were inaugurated

Raebareli News: 21 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

Thu, 24 Jul 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 24 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
21 development works were inaugurated
अमावां ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान कार्यों का लोकार्पण करती सदर विधायक अदिति सिंह
रायबरेली। क्षेत्र पंचायत अमावां की बैठक बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह और अमावां ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह ने 21 कार्यों का लोकार्पण किया। बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में विकास से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराए। पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की मूर्ति ब्लॉक परिसर में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने पास कर दिया।
विज्ञापन


सदर विधायक अदिति सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों का विकास कराया जाएगा। विकास से संबंधित बैठक में आने वाले सभी प्रस्तावों को शामिल करके काम कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आगे भी शत प्रतिशत विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की मूर्ति परिसर में स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव को सदन ने पास किया। विधायक ने बैठक के बाद किसानों को उर्द, अरहर, मूंग, सांवा, तिल के बीजों के किट का वितरण किया। सभी में सभी बीडीसी, प्रधान और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed