{"_id":"5783e9c14f1c1b027d13dbf0","slug":"2017-the-bjp-will-win-the-mission-krishnaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 का मिशन फतह करेगी भाजपा : कृष्णाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 का मिशन फतह करेगी भाजपा : कृष्णाराज
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार में महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2017 का मिशन भाजपा ही फतह करेगी। भाजपा की टक्कर किसी पार्टी से नहीं है। सुशासन और विकास यूपी चुनाव का मुख्य मुद्दा होगा। यूपी में विकास कम, जबकि गुंडाराज ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विकास कर रही है। मोदी की वजह से विदेशों में भी भारत की धमक बढ़ी है। एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर वर्ग को सम्मान दिया जा रहा है।
यूपी चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर उन्होंने कहा कि यह काम आला हाईकमान करेगा। हालांकि चुनाव में अच्छे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा, जिनकी छवि जनता के बीच अच्छी होगी और वह चुनाव जीतने के बाद वादों पर खरे उतर सकें।
विज्ञापन
मोदी सरकार के कामकाज के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो साल में देश का तेजी से विकास हुआ है। महिला एवं बाल कल्याण में संचालित योजनाएं में तेजी लाई जाएगी। जो योजनाएं बंद चल रही हैं, उनका भी संचालन कराया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने अमेठी संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मनी गांव पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतने साल से यहां पर कांग्रेस जीत रही, लेकिन विकास के नाम पर अमेठी को जनता को ठगने का काम किया गया है।
चलने लायक सड़कें नहीं हैं। पानी की समस्या है। बिजली समस्या से भी लोग परेशान हैं। आने वाले समय में जनता विकास के नाम पर झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाएगी।