फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Thu, 18 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
रायबरेली-महराजगंज। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



सलोन कोतवाली क्षेत्र के बिबियापुर निवासी प्रवेश (31) पुत्र बाबूलाल भदोखर थानाक्षेत्र के बेलाखारा निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था।


कुचरिया-गदागंज राजमार्ग पर बेलाटेकई के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


उधर, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गया। टूक गांव निवासी राजकुमार (22) पुत्र रामदुलारे बाइक से अपने जीजा के घर कोइरी का पुरवा मजरे अहरवा भवानी थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी गया था।
विज्ञापन



देर शाम को अपने जीजा रामू (25) निवासी कोईरी का पुरवा मजरे अहरवा भवानी के साथ घर लौट रहा था। कैर पुल पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया।


इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर राजकुमार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मई में शादी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed