फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ड्यूटी से मना करने पर सिपाहियों ने साथी सिपाही को लात-घूंसों से पीटा

ड्यूटी से मना करने पर सिपाहियों ने साथी सिपाही को लात-घूंसों से पीटा

Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से मना करने पर सिपाहियों ने साथी सिपाही को लात-घूंसों से पीटा
रायबरेली। पुलिस महकमे के अनुशासन को ताक पर रखकर शुक्रवार रात पुलिस लाइन में सिपाहियों ने अपने ही एक साथी सिपाही को लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन



बताते हैं कि लालगंज में ड्यूटी लगाए जाने की बात पर कहासुनी के बाद सिपाहियों ने अनुशासन को तार-तार कर दिया। सूचना मिलने पर आरआई और सीओ लाइन मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच सीओ लाइन को सौंपी गई है।


पुलिस लाइन में शुक्रवार रात सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जा रही थी। सिपाही हरिओम ने लालगंज जाने से इन्कार कर दिया। कहा कि उसकी बाइक चोरी हो गई है।


साधन न मिलने के कारण लालगंज पहुंचने में समस्या आएगी। उसने दूसरी जगह ड्यूटी लगाने का अनुरोध किया। उसके इन्कार करते ही ड्यूटी लगाने वाले पुलिस कर्मियों का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन



कहासुनी के बाद सिपाहियों ने आपा खो दिया और हरिओम की पिटाई कर दी। इससे पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) बृजेंद्र सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात 10 बजे सिपाही को अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ लाइन गोपीनाथ सोनी भी अस्पताल पहुंच गए। मामले में सीओ लाइन को जांच सौंपी गई है।


पहले मेडिकल में चोट व दूसरे में नशे का जिक्र
पुलिस लाइन में सिपाहियों से पिटे सिपाही हरिओम को जिला अस्पताल मेें मेडिकल के लिए दो बार भेजा गया। पहली बार में इमरजेंसी में तैनात डॉ. अतुल पांडेय ने उसका मेडिकल कर चोटों का जिक्र कर रिपोर्ट बनाकर भेज दी।


उसकी मेडिकल रिपोर्ट में सिर्फ चोट का जिक्र आने पर आरआई दोबारा सिपाही को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोबारा मेडिकल में सिपाही के नशे में होने की जानकारी हुई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।



पुलिस लाइन में ड्यूटी लगा रहे सिपाहियों पर मारपीट का आरोप है। आरआई की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस भी सिपाही ने अनुशासनहीनता की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
गोपीनाथ सोनी, सीओ, पुलिस लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed