{"_id":"5b92c784867a557e8327b822","slug":"201536345988-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दावत के लिए निकली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से दावत के लिए निकली महिला
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
हत्या की आशंका पर अमेठी के एएसपी बीसी दुबे ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी गहनता से जांच की।
इन्हौना कस्बे के दक्षिण मोहल्ला निवासिनी माधुरी देवी (40) पत्नी तुलसीराम बुधवार शाम कोे मोहल्ले की एक दावत में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।
काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। दो दिन बाद शुक्रवार सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित एक खेत में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारजनों से बातचीत कर जांच की। मातहतों को घटना से जुड़े बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम व फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।