{"_id":"5a734fb04f1c1bb3208b6c2b","slug":"201517506480-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट की चपेट में आने से छह घरों की गृहस्थी स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट की चपेट में आने से छह घरों की गृहस्थी स्वाहा
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट की चपेट में आने से छह मकान राख
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के चंडौली गांव में हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से निकली चिन्गारी ने छह किसानों के आशियाने राख कर दिए।
हादसे में एक मवेशी की भी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन लपटें काफी तेज होने से हर कोई पीछे हट गया। इसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
चंडौली निवासी संतोष कुमार के घर के पास से पाहो फीडर हाईटेंशन लाइन निकली है। गुरुवार को तारों से निकली चिन्गारी से संतोष के घर में आग लग गई।
जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते, लपटें बेकाबू हो गईं। देखते ही देखते हरी शंकर, दयाराम पुत्रगण रामबली और बिंदा तथा उनके तीन बेटों संतोष, बुधई और सर्वेश सहित छह घर आग की चपेट में आ गए।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने से किसी को सफलता नहीं मिली। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया गया।
घटना में सभी घरों की सारी गृहस्थी, अनाज, बर्तन कपडे़ व बिस्तर राख हो गए। संतोष का एक मवेशी भी जल मरा। क्षेत्रीय लेखपाल के साथ बीडीओ खीरों कमलाकांत, ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार, जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच कर मदद का भरोसा दिया।