फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेपटरी ट्रेन संचालन, बेहाल मुसाफिर

बेपटरी ट्रेन संचालन, बेहाल मुसाफिर

Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बेपटरी ट्रेन संचालन, बेहाल मुसाफिर
ट्रेन संचालन बेपटरी , बेहाल मुसाफिर
विज्ञापन

रायबरेली। सर्दी में ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। जहां कई गाड़ियां निरस्त चल रही हैं, वहीं कई ट्रेेनें लेट चल रही हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल तब है, जब कोहरे की धुंध अभी नहीं छा रही है। धुंध छाने पर ट्रेेनों की लेटलतीफी और बढ़ जाएगी।
इस बार दिसंबर के पहले सप्ताह से ही ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। जनता एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें पहले से ही निरस्त कर दी गई हैं, वहां जिन ट्रेनों को दौड़ाया जा रहा है, वे लेट चल रही हैं। रविवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से मुसाफिर हलाकान रहे। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल एक घंटे, जबकि हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल आधा घंटे लेट रही। वाराणसी लखनऊ पैसेंजर दो घंटे लेट रही। लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेन एक घंटे, नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को गतंव्य स्थान पहुंचने में देरी हुई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ठंडी की वजह से ऐसा हुआ है। ठंडी के बाद ट्रेनोें का संचालन पटरी पर आएगी।
विज्ञापन


ट्रेनों की देरी से हो रही परेशानी
सलोन निवासी अवनीश कुमार, गोरा बाजार के रहने वाले पवन कुमार, सिविल लाइंस की अंजू, सूची की बिट्टन, बछरावां की लक्ष्मी और शोभित मिश्रा का कहना है कि आए दिन कहीं न कहीं जाना रहता है। इसलिए ट्रेनों से सफर करना पड़ता है। इधर तो जहां कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, वहीं अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इस वजह से परेशानी करनी पड़ती है। सर्दी में घंटों ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed