फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नरेश स्वीट्स से लिया गया खोवा का नमूना जांच में फेल

नरेश स्वीट्स से लिया गया खोवा का नमूना जांच में फेल

Wed, 20 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नरेश स्वीट्स से लिया गया खोवा का नमूना जांच में फेल
दूध, आइसक्रीम व खोवा मानक पर खरे नहीं
विज्ञापन

रायबरेली। एफएसडीए की ओर से लिए गए खोवा, दूध और आइसक्रीम के नमूने आगरा प्रयोगशाला की जांच में मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। फैट की कमी मिलने से सभी नमूने फेल पाए गए हैं।

अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 24 मई को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर रतापुर स्थित नरेश स्वीट्स पर मैनेजर योगेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में खोवा का नमूना भरकर जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में नमूना फेल आया है। खोवा में फैट की कमी की वजह से नमूना फेल हुआ है। जल्द जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज चौराहे से निसार अहमद उर्फ पप्पू से दूध का लिया गया नमूना जांच में फेल पाया गया है। दूध में भी फैट की कमी है। इसी प्रकार बहादुर रोड महराजगंज से स्थित अंकित आइसक्रीम से लिया गया आइसक्रीम का लिया गया नमूना फेल मिला है। इसमें भी फैट की कमी थी। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि सभी पर जुर्माना लगाया जा रहा हे। दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री कतई न करें। मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से लोगों की सेहत खराब होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed