फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   स्वच्छता पर जोर, कपड़े तो कहीं बांटे गए रोगियों को फल

स्वच्छता पर जोर, कपड़े तो कहीं बांटे गए रोगियों को फल

Mon, 18 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता पर जोर, कपड़े तो कहीं बांटे गए रोगियों को फल
संकल्प दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपाइयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।महिलाओं और बच्चों को स्वच्छता के रूप में जागरूक किया गया। कहीं गरीबों को कपड़े बांटे गए तो कहीं रोगियों को फल बांटे गए। जगह-जगह सफाई अभियान चलाया। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने कई स्थानों पर सफाई अभियान पर जोर दिया और इसके लिए झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूक किया।
भाजपा नेत्री किरन सिंह ने ‘स्वच्छ मन-स्वस्थ तन’ के नारे के साथ नगर पालिका क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा में बच्चों, महिलाओं व क्षेत्र के नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस मनाया। उन्होंने बच्चों व महिलाओं को स्वच्छता किट वितरित की और बताया कि इनके प्रयोग से रोगमुक्त रहा जा सकता है। इस अवसर पर डीपी सिंह, अभिनव, अवधेश वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित बुद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने भगवान बुद्ध को माल्यार्पण कर कहा कि पीएम मोदी की स्वच्छता अभियान देश के मान व सम्मान को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। कहा कि स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत का हम सब संकल्प लेते हैं। क्षेत्रीय भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि स्वच्छता मिशन को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर हरे कृष्ण पांडेय, वीरेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक दानेश्वर मंदिर में मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामशंकर वर्मा ने कहा कि मोदी जी देश के गौरव हैं। पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक लक्ष्मीशंकर श्रीवास्तव ने सभी को साफ-सफाई का संकल्प दिलाते हुए जन्मदिवस दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रभात साहू, शोभनाथ वैश्य, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

रोहनिया प्रतिनिधि के मुताबिक ऊंचाहार कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधनमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपाइयों ने कई जगह उनकी दीर्घायु की कामना के लिए हवन-पूजन किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी नसीराबाद में सलोन विधायक दल बहादुर कोरी व भाजपा नेता सुखवीर सिंह की अगुवाई में अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा विधायक ने अस्पताल के मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियों को देख हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नेता अभय सिंह, सुभरान्त रस्तोगी, राम मिलन आदि मौजूद रहे। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी सलोन मरीजों को फल वितरित किए। नवीन मंडी स्थल एवं सलोन कस्बे के मुख्य मार्ग पर विधायक दल बहादुर कोरी ने रिक्शा चालकों को टी-शर्ट व मिष्ठान वितरित किया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक भवानीगढ़ चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय माधव प्रसाद बाल विद्या मंदिर में रामप्रकाश अवस्थी ने समर्थकों के साथ केक काटा और दीर्घायु की कामना की। राकेश, हनुमान मिश्र, पंकज मिश्र आदि मौजूद रहे। इन्हौना प्रतिनिधि के अनुसार सिंहपुर क्षेत्र के पूरे नोहरी मजरे जैतपुर गांव में क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने 50 गरीब परिवारों को कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह, धर्मेश मिश्रा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed