फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जनता को मिलेगा न्याय, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

जनता को मिलेगा न्याय, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

Mon, 11 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
जनता को मिलेगा न्याय, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई
जनता को मिलेगा न्याय, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

रायबरेली। नए डीएम संजय कुमार खत्री ने रविवार को कहा है कि आम जनता को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। शासन की मंशानुरूप सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी। उन्हें समय से दफ्तर पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को सुनना होगा। जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना होगा। डीएम कलेक्ट्रेट में पदभार संभालने के बाद बचत भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

यहां पर तैनात रहे डीएम अभय सिंह को हटाकर उनके स्थान पर 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार खत्री को जिले की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वह गाजीपुर के जिलाधिकारी थे। डीएम ने कहा कि सामंजस्य बैठाकर कार्य किए जाएंगे। शासन की ओर से जो दिशा-निर्देश आएंगे, उसका पालन कराया जाएगा। शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या दूर कराने के प्रयास किए जाएंगे। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से कराया जाएगा, ताकि सीएम की ओर से शुरू की गई योजनाओं का लाभ गरीब तबके को मिल सके। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच हजार किसानों को ऋणमाफी के प्रमाणपत्र मिल चुके हैं। बाकी किसानों को भी जल्दी ही लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed