फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2000 people arrive home from Mumbai, Delhi, corona threat increased

मुंबई, दिल्ली से 2000 लोग पहुंचे घर, कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा

Sat, 28 Mar 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
2000 people arrive home from Mumbai, Delhi, corona threat increased
रायबरेली। कोरोना के खतरे को लेकर लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों में मजदूरी करने वाले करीब 2000 लोग जिले में वापस लौटे हैं। कई और लोग जल्द ही घर पहुंचने वाले हैं। शहरों में कोरोना के तमाम केस पॉजिटिव होने के बाद वहां रह रहे लोगों के घर पहुंचने से जिले में भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉकों की टीमों के माध्यम से बाहर से आए लोगों को चिन्हित कराकर उनकी सेहत को जांचने के साथ ही क्वारंटीन करने के आदेश दिए गए हैं। ग्रामीणों को बाहर से आए लोगों में जुकाम, बुखार, सूखी खांसी, गले में खरास आदि की समस्या होने पर अस्पतालों को सूचना देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिले में विदेश से आए करीब 300 लोगों की सेहत पर नजर रखी जा रही है। विदेश से आए लोगों में अब तक कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन देश में लॉकडाउन शुरू होने के बाद दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों में मजदूरी करने वाले लोग अब घरों को वापस लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक करीब 2000 लोग घर वापस आ गए हैं। एक साथ ही मुंबई, दिल्ली व अन्य शहरों से लोगों के घर पहुंचने से जिले में भी कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। इस खतरे से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता शुरू कर दी है।
बाहर से आने वाले लोगों की सूची तैयार कराने के साथ ही लोगों की सेहत जांचने का काम शुरू कराया गया है। सभी को घरों में ही क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवार के लोगों के संपर्क में आने से भी रोका जा रहा है।
अमेठी जिले की फुरसतगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात ट्रकों से गुजरात से बलरामपुर व अन्य जिलों को जा रहे लोगों को अमेठी सीमा पर दौड़ा कर पकड़ लिया। बताते हैं कि ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक ने पुलिस के बैरियर को ही तोड़ दिया।
पुलिस ने निगोहा गांव के पास ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक पर 73 लोग सवार थे। पुलिस ने तेंदुआ स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रुकवाया और मेडिकल परीक्षण के बाद चाय नाश्ता कराया। पूड़ी सब्जी की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर फुरसतगंज प्रभारी प्रेमचंद सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. एचपी यादव, पूर्व प्रधान बाबू लाल आदि मौजूद रहे।

हरियाणा में दिहाडी मजदूरी करने गए लोग पैदल चलकर डीह पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने खाने पीने की व्यवस्था की और बाइक से उनके गांव भेजा। खेतौधन गांव चंद्रेश, शिवकुमार, राहुल सहित 32 लोग पैदल चलकर शनिवार को डीह पहुंचे। थानेदार जेपी यादव ने खाने का सामान व पानी की व्यवस्था की। बाद में सभी को घर भेजवाया। सभी को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अस्पताल को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed