{"_id":"6449e81f7d41259087c412081ebb070c","slug":"20-thousand-vehicles-passing-through-the-shabby-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुल से गुजर रहे 20 हजार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुल से गुजर रहे 20 हजार वाहन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पुल के ऊपर से करीब 20 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने एसडीएम से मिलकर पुल बनवाए जाने की मांग की है।
कहा कि यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। तिलोई तहसील क्षेत्र में रायबरेली-फैजाबाद मार्ग पर राजामऊ गांव के पास सिंचाई विभाग की ओर से पुल बनवाया गया है।
दोनों तरफ की रेलिंग ढह गई है। पुल भी जर्जर हो गया है। यदि इसकी शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो यह कभी भी ढह सकता है। इस पुल के ऊपर से दिन भर छोटे और बड़े वाहनों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समाजसेवी सुनीता सिंह की अगुवाई में रामऔतार मौर्य, रामकुमार, कांशी प्रसाद, देशराज आदि ने एसडीएम से मिलकर पुल बनवाए जाने की मांग की है।
चेतावनी दी कि यदि पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो 28 दिसंबर को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि ने पुल जर्जर होने की जानकारी है।
कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लिखित आदेश दिया गया है। डीएम को भी इस मामले से अवगत कराया जा चुका है।