{"_id":"61e074b53e0a7b6db909da11","slug":"20-petrol-pumps-acquired-will-keep-two-thousand-liters-of-fuel-in-reserve-raibaraily-news-lko61331954","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 पेट्रोल पंप अधिग्रहीत, दो-दो हजार लीटर ईंधन रिजर्व में रखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 पेट्रोल पंप अधिग्रहीत, दो-दो हजार लीटर ईंधन रिजर्व में रखेंगे
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव में ईंधन के बंदोबस्त में आपूर्ति विभाग जुट गया है। छोटे वाहनों में ईंधन देने का काम भी शुरू हो गया है। आपूर्ति विभाग ने शहर के सभी 20 पेट्रोल पंपों को ईंधन की व्यवस्था के अधिग्रहीत कर लिया है।
पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र जारी करके कम से कम दो हजार लीटर पेट्रोल व डीजल रिजर्व में रखने के आदेश दिए गए हैं, जिससे मतदान व चुनाव में लगने वाले वालों में ईंधन की कमी न होने पाए।
हर चुनाव में ईंधन की व्यवस्था आपूर्ति विभाग को ही करनी पड़ती है। पेट्रोल पंपों के माध्यम से छोटे-बड़े वाहनों में पेट्रोल या डीजल मुहैया कराया जाता है। इसके लिए विभाग की ओर से ही पेट्रोल पंपों को भुगतान भी दिया जाता है। चुनाव में लगने वाले ईंधन के लिए रुपये भी शासन से समय से ही विभाग को उपलब्ध करवा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
चुनाव की घोषणा के बाद छोटे वाहनों में ईंधन की जरूरत बढ़ गई है। कुछ पेट्रोल पंपों को विभाग ने पहले से अधिग्रहीत करके ईंधन के लिए पर्चियां देनी शुरू कर दी हैं। डीएसओ ने शहर के 20 पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र जारी करके चुनाव के लिए पर्याप्त ईंधन रिजर्व में रखने के आदेश दिए हैं।
कम से कम दो-दो हजार लीटर ईंधन हर समय रखने के आदेश दिए गए हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर ईंधन की समस्या न हो सके। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिकों को पर्चियां भी विभाग को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।