फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 people sick from drinking contaminated water

दूषित पानी पीने से 20 लोग बीमार

Sat, 04 Jul 2015 12:52 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के लोधवरिया गांव में शुक्रवार को दूषित पानी पीने  से 20 लोग बीमार हो गए। एक साथ कई लोगों के बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया। सभी को सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम तिलोई बीपी पाल ने सीएचसी प्रभारी को बीमार लोगों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। दूषित पानी की समस्या से जल्द ग्रामीणों को छुटकारा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



लोधवरिया गांव के राजकरन, हकीकुल निशा, उन्नति देवी, आदर्श पाठक , कुल्लम, कन्हईलाल, शिवमता , सुशीला, कंचन, राजाराम, रामेश्वर, सविता, गुरुनारायण, लवकुश, ऊषा समेत 20 लोगों को सुबह सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से हम लोग हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


सीएचसी प्रभारी का कहना है कि काफी दिनों से लोग हैंडपंप का दूषित पानी पी रहे थे। इसी वजह से लोग बीमार हुए हैं। यदि इसको लेकर ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

 तिलोई सीएचसी के प्रभारी डॉ. एचएन राय का कहना है कि हैंडपंप का दूषित पानी पीने की वजह से लोग बीमार हुए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed