फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2 laks and 50 thousand people in the dark for 22 hours

22 घंटे अंधेरे में रही ढाई लाख आबादी

Sun, 07 May 2017 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 07 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
2 laks and 50 thousand people in the dark for 22 hours
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव के निकट में शनिवार रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से दो हाईटेंशन लाइनों के खंभे टूट गए। इससे जगतपुर और ऊंचाहार ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 80 छोटे-बड़े गांवों की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली गुल होने से करीब ढाई लाख आबादी 20 घंटे से अंधेरे में है।
विज्ञापन


वहीं पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। इससे पानी की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। बिजली के खंभे टूटने की जानकारी होने पर पॉवर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन खंभे टूट जाने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। रविवार सुबह नया खंभा लगाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


अफसरों का दावा है कि जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रांसमिशन अमावां से सब स्टेशन जगतपुर और ऊंचाहार तहसील की आपूर्ति होती है। दोनों सब स्टेशनों को बिजली की सप्लाई के लिए अलग-अलग लाइनें बनीं हैं। शनिवार शाम को दोनों उपकेंद्रों से आपूर्ति चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे अचानक बिजली चली गई। इस पर कर्मचारियों ने अमावां ट्रांसमिशन से बिजली मांगी, लेकिन लाइन होल्ड नहीं हो सकी। इस पर रात में लाइन को चेक किया तो भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव के पास दोनों 33 केवी लाइन के खंभे टूटे मिले।

सूचना पर जगतपुर के अवर अभियंता शिवेंद्र मोहन व ऊंचाहार के लालमणि मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों से पूछा तो बताया कि एक ट्रक की टक्कर से दोनों लाइन के खंभे टूटे है। बिजली के पोल टूटे होने के चलते रात भर उपभोक्ता अंधेरे में रहे। दोनों उपकेंद्रों से 80 छोटे-बड़े गांवों की आपूर्ति होती है।  

बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को जहां गर्मी की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं पानी की किल्लत से दोचार होना पड़ा। ऊंचाहार के उपभोक्ता रामशंकर त्रिवेदी, मनीराम, अभिषेक और जगतपुर के रामप्रसाद, अशोक कुमार, गुरुबख्श ने बताया कि बिजली नहीं आने से रात भर सो नहीं सके।

इसके लिए सुबह पानी की समस्या से जूझना पड़ा। पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने रविवार सुबह नया पोल मंगाकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।


अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय विवेक खन्ना का कहना है कि ट्रक की टक्कर से दो खंभे टूट गए हैं। इसकी वजह से जगतपुर और ऊंचाहार क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई है। दोनों लाइनों को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed