{"_id":"5ffc2f258ff0f43919f6ad16b868c76b","slug":"2-66-million-families-will-receive-additional-sugar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.66 लाख परिवारों को मिलेगी अतिरिक्त चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.66 लाख परिवारों को मिलेगी अतिरिक्त चीनी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों के पर्व में गरीबों को अतिरिक्त चीनी मिलेगी। शासन स्तर से होली में बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को अतिरिक्त चीनी वितरण कराने का न सिर्फ आदेश जारी किया है, बल्कि चीनी भी आवंटित कर दी है।
इसका लाभ जिले के दो लाख 66 हजार परिवारों को मिलेगा। जिला आपूर्ति विभाग की ओर से हर महीने गरीबों को प्रति यूनिट 700 ग्राम चीनी दी जाती है। मार्च में होली है।
इसके मद्देनजर बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। इसका वितरण ग्राम सभाओं के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में किया जाएगा।
विज्ञापन
इसका लाभ दो लाख 66 हजार 413 बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि मासिक आवंटन 817.90 मीट्रिक टन है।
इस बार अतिरिक्त चीनी 125.90 मीट्रिक टन आवंटन हुआ है। इसके लिए 21 फरवरी से उठान कराने के भी कोटेदारों को निर्देश दे दिए हैं। शासन के इस कदम से गरीबों को दोहरा लाभ मिलेगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार ने बताया कि प्रत्येक कार्डधारक को करीब आधा किग्रा अतिरिक्त चीनी मिलेगी। इसके निर्देश सभी कोटेदारों को दे दिए गए हैं।
इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्यवेक्षक की निगरानी में वितरण होना है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।