{"_id":"5c6afb73bdec22736b5eab3b","slug":"191550515059-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान व इमरान खान के पुतले फूंके, कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान व इमरान खान के पुतले फूंके, कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जुलूस और विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को शहीद चौक पर कई संगठनों के लोग जुटे तो कई जगह कैंडल मार्च निकाले गए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और इमरान खान के पुतले फूंके गए।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कई स्थानों पर श्रद्धांजलि दी। नगर कमेटी की बैठक में डॉ. रामबहादुर वर्मा, रामदीन विश्वकर्मा, खुशीराम चौधरी आदि ने शहीदों को नमन किया। सलोन, शिवगढ़, महाखेड़ा लालगंज, डीह, गौरा, हरचंदपुर व भीरा गोविंदपुर में श्रद्धांजलि दी गई। न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल सुलखियापुर के बच्चों ने मुंशीगंज शहीद स्मारक पर कैंडल जलाए। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. सलीम खान ने भी आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
महराजगंज तहसील से निकला जुलूस पूरे कस्बे में भ्रमण करता हुआ एसडीएम कार्यालय के सामने समाप्त हुआ। इसमें अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों, विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। जगतपुर के रोझइया गोकुलपुर में ग्रामीणों ने इमरान खान का पुतला फूंका। लक्ष्मणपुर कस्बे में अनिल वाजपेयी, रमेश शर्मा, सोनल द्विवेदी, मनोज अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह आदि ने पुतला फूंका।
विज्ञापन
बेनीमाधव पब्लिक स्कूल में करन बहादुर सिंह, राज कुमार सिंह, संजीव, विश्वजीत, योगेंद्र, विवेक आदि ने शहीदों को नमन किया। डीह मेें सरोजनी कान्वेंट स्कूल सूची में अंजनी श्रीवास्तव, मो. फुजैल, गुलफ्शा बानो आदि ने कैंडल मार्च निकाला। सतांव में छात्र-छात्राओं, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला।
बछरावां में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे। जीपीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। तिलेंडा, इचौली, समोधा, बिशुनपुर में भी शहीदों को नमन किया गया।
उधर, अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में भी आतंकी हमले को लेकर गुस्सा दिखा। आलमपुर गांव के लोगों ने खरौली, पूरे चौहान, पूरेफत्ते होते हुए मवई आलमपुर तक करीब 10 किमी का कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान का पुतला फूंका। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन, प्राथमिक विद्यालय सरवन, प्राथमिक विद्यालय काली बक्स के बच्चों ने जुलूस निकाला। करीब दो किमी की पदयात्रा के दौरान शहीद हुए जवानों को याद किया।
उधर, राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान (निफ्ट) में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। निदेशक डॉ. भारत साह, संयुक्त निदेशक अखिल सहाय, सभी संकाय सदस्यों, छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। जायस प्रतिनिधि के मुताबिक मलिक मोहम्मद जायसी के स्मारक स्थल पर सैय्यद अली बाकर की अगुवाई में लोगों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डलमऊ तहसील परिसर के आसपास रहने वाले बच्चों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। कैंडल मार्च भी निकाला।
घायल जवानों के लिए रक्तदान करेंगे युवा
खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के युवाओं ने सोमवार को खीरों थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि आतंकी हमले में घायल हुए जवानों के लिए वे लोग रक्तदान करना चाहते हैं। इसलिए सीएचसी खीरों में रक्तदान शिविर लगवाया जाए। इसके पहले खीरों, देवगांव, सिंघोर, हरदी, अतरहर, निहस्था, सेमरी के युवाओं ने आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका।
आतंकवादियों के संहार के लिए किया देव यज्ञ
रायबरेली। आरोग्य भारती के संयोजन में शहीद चौक पर सोमवार को आतंकवादियों के संहार के लिए देव यज्ञ कराया गया। साथ ही अमर शहीदों की आत्मा की शांति, शहीदों के परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। आरोग्य भारती के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक दिन का पारितोष राहत कोष में दान करने का निर्णय लिया।