फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पर हंगामा

गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पर हंगामा

Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पर हंगामा
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के दो गांवों के ग्रामीणों ने गुरुवार को डीह बिजली उपकेंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान सभी ने जेई पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना था कि बिजली आए दिन गुल रहती है। जेई फोन नहीं उठाते। सुविधा शुल्क लिए बिना कोई काम नहीं होता।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द समस्या नहीं सुधरी तो जिला मुख्यालय पर जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



डीह और डेला गांव के उपभोक्ता रामसुमेर, दिनेश, कल्लू आदि उपकेंद्र डीह पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली की लाइन खराब हो जाने पर सुविधा शुल्क मांगा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आए दिन फॉल्ट रहती है। उपकेंद्र पर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।


उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था सही न की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, जेई का कहना है कि बिजली की लाइनें जर्जर हैं। जल्द ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बेहतर ढंग से की जाएगी। कोई मनमानी नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed