{"_id":"5a1efd824f1c1b6a118b4d3b","slug":"191511980418-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदान करने के लिए उत्साहित दिखे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान करने के लिए उत्साहित दिखे युवा
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार मतदान कर उत्साहित दिखे युवा
रायबरेली। जिले भर की स्थानीय निकायों में वोट डालने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए पहुंचे 18 से 22 साल तक के युवाओं में ज्यादातर लोगों का नाम पहली बार वोटर लिस्ट में आया है। इन वोटरों का कहना था कि अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनने और पहली बार मतदान कर बहुत अच्छा लग रहा है। वोट डालने को लेकर वो खासे उत्साहित थे। कहा कि, विकास कराने वाले प्रत्याशी को चुनकर वोट डाला है। अब देखना है कि वह उनकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
नगर पंचायत डलमऊ में पहली बार वोट डालने पहुंची सोनाली, कुमारी प्रतीक्षा, साजिदा बानो व शालिनी ने कहा कि वोट डालना हर किसी के लिए जरूरी है, तभी तो अच्छा प्रत्याशी जीतेगा और नगर का विकास हो सकेगा। पहली बार वोट डालने का मौका मिला है, इसलिए बहुत उत्साह है और अच्छा लग रहा है। नगर पंचायत परशदेपुर क्षेत्र में पहली वोटर प्रियंका वैश्य, शिवानी कौशल, गौरव कौशल ने भी पहली बार वोट डालने को लेकर खुशी जताई। नगर पंचायत ऊंचाहार में आरीफा बानो और आरीवा बानो ने पहली बार मतदान किया तो उनके चेहरों पर उत्साह और खुशी झलकी। नगर पंचायत सलोन की पहली वोटर प्रगति साहू, प्रभजोत कौर व भावना कौशल ने कहा कि बचपन में घर के बड़े बुजुर्गों के साथ मतदान केंद्र जाती थी तो सोचती थी कि कब उन्हें भी वोट डालने का मौका मिलेगा। इस बार वोटर लिस्ट में नाम आया तो सुबह-सुबह मतदान करने पहुंच गईं।
नगर पालिका परिषद रायबरेली में भी पहली बार वोट डालने वालों में गजब का उत्साह नजर आया। शालिनी श्रीवास्तव और वर्षा सिंह ने कहा कि पहली बार मतदान करने पर बहुत अच्छा लग रहा है। अमरीन बानो और हुमैरा ने कहा कि मतदान करके अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनना बहुत अच्छा लग रहा है। अंकिता वर्मा, पिंकी भारती व खुशबू भारती ने कहा कि पालिका के सदन में अच्छे लोग पहुंचे तो जनता की समस्याएं भी दूर होंगी और विकास कार्य तेजी से होगा। उन्हें वोट डालने से खुशी हो रही है। धीरेंद्र विक्रम सिंह, रितिका मिश्रा, संगम दुबे ने कहा कि शहर की सरकार को चुनने के लिए पहली बार वोट डालने का मौका मिला है, बहुत खुशी हो रही है। हम सब ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।