{"_id":"5a18662b4f1c1b3c3d8b997d","slug":"191511548459-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे गड्ढे में मिला मजदूर का शव
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे उपाध्याय गांव के पास शुक्रवार को छतोह-गांधी नगर मार्ग के किनारे गड्ढे में 50 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं कुछ लोग नशे की हालत में किसी वाहन की चपेट में आने से मौत होना बता रहे हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुरुवार के देर शाम मजदूर बाजार से नशे की हालत में लौट रहा था, तभी गढ्डे में गिरने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटना के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के डीघा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद (50) गुरुवार को घर से परैया नमकसार बैंक के लिए निकला था, लेकिन रात हो जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन घबरा गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को सुबह लोग नित्यक्रिया के लिए घरों से निकले तो छतोह-गांधी नगर रोड पर पूरे उपाध्याय गांव के पास गड्ढे में शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। घटना की खबर मिलने के बाद पत्नी जानकी देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। नसीराबाद थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि मजदूर गुरुवार को नशे की हालत में जा रहा था। सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस कारण से मौत हुई है।