फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नहर कॉलोनी में फायरिंग का मामला

नहर कॉलोनी में फायरिंग का मामला

Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
नहर कॉलोनी में फायरिंग का मामला
सिंचाई कर्मियों ने किया रोड जाम, प्रदर्शन
विज्ञापन

रायबरेली। नहर कॉलोनी में गत दिवस फायरिंग किए जाने की वारदात से रहने वाले सिंचाई कर्मियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सभी ने कैनाल रोड पर कॉलोनी के पास ही रोड जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता दिखी और अफसरों को खरी खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और सदर कोतवाल अशोक त्रिपाठी ने सिंचाई कर्मियों से बात की। फायरिंग करने वाले हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर रोड जाम खुलवाया।

गौरतलब है कि रविवार रात कुछ हमलावरों ने नहर कॉलोनी के अंदर घुसकर एक युवक पर फायरिंग कर दी थी। इससे नहर कॉलोनी में रहने वाले सिंचाई कर्मियों में अफरातफरी मच गई थी। सभी ने इस वारदात पर नाराजगी जताई थी। सोमवार सुबह सिंचाई कर्मियों ने कैनाल रोड से कानपुर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उमस भरी गर्मी में फंसे लोगों को पसीना छूट आया। सिंचाई कर्मचारी जयचंद्र वर्मा, दयाराम यादव, अतुल कुमार, अख्तर अली, शशी राम इकबाल, रामनरेश रावत, रामकेतार पाल, गुड्डू का कहना था कि इस वारदात से कॉलोनी में रहने वाले कर्मियों में भय व्याप्त हो गया है। सिंचाई कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था दिलाई जाए। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व कोतवाल मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। इस पर एक घंटे बाद जाम खुल सका। कोतवाल का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें से एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed