{"_id":"5991fb764f1c1bf6428b4673","slug":"191502739318-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के बाद अब सोनिया गांधी के खिलाफ पोस्टर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के बाद अब सोनिया गांधी के खिलाफ पोस्टर वार
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
अब कांग्रेस अध्यक्ष के लापता होेने के लगे पोस्टर
रायबरेली। अमेठी सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी मां सोनिया गांधी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र में पोस्टरवार शुरू हो गया है। शहर के गोरा बाजार, पीएसी, राजकीय कॉलोनी, महानंदपुर में चस्पा किए गए पोस्टर में लिखा है कि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी रायबरेली से लापता हैं, जिसके कारण सांसद द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य इनके कार्यकाल में ठप हैं।
इनके व्यवहार से आम जनता ठगा व अपमानित महसूस कर रही है। रायबरेली में इनकी जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा। निवेदक रायबरेली की जनता। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। कांग्रेसियों ने कई पोस्टर भी फाड़ दिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि यह करतूत भाजपा की है। ऐसा करके भाजपा कांग्रेस और उनके नेता को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।