फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   189 application came for ARP post

Raebareli News: एआरपी के 95 पदों के लिए 189 आवेदन आए

Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
189 application came for ARP post
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 95 पद हैं, जिनके सापेक्ष 189 शिक्षकों ने आवेदन किया है। विषयवार आवेदन को अलग-अलग किया जा रहा है। परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों की वरीयता सूची बनेगी और साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए हर विकास क्षेत्र में पांच एआरपी बनाए जाते हैं। एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र में कुल 95 एआरपी का चयन होना है। ये एआरपी अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय के लिए चुने जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया फरवरी महीने शुरू हुई, जो मार्च में पूरी हो गई। इन्हें विषयवार अलग-अलग करके सूची तैयार कराई जा रही है। आवेदनों की संख्या के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार होंगे। प्रश्नपत्र आने के बाद परीक्षा की तिथि तय होगी।
विज्ञापन


जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार का कहना है कि पांचों विषयों के लिए 19-19 एआरपी का चयन किया जाना है। हर विषय के लिए पद से ज्यादा आवेदन आए हैं। परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। लिखित परीक्षा के बाद सफल आवेदकों की सूची तैयार होगी। वरीयता क्रम के आधार पर उनका साक्षात्कार कराया जाएगा, फिर चयन सूची जारी कर उन्हें विकास क्षेत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed