{"_id":"5900f9ac4f1c1b8b42c0c168","slug":"1854-testers-will-check-5-51-million-answer-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"1854 परीक्षक जांचेंगे 5.51 लाख उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1854 परीक्षक जांचेंगे 5.51 लाख उत्तर पुस्तिकाएं
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 27 Apr 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा कापी का मूल्यांकन करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 27 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जो 10 मई इस बार 1854 परीक्षक पांच लाख 51 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन के लिए चारों मूल्यांकन केंद्र के प्रभारियों को समुचित व्यवस्था कराने के आदेश दिए गए हैं। समय से मूल्यांकन कार्य को शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड परीक्षा 21 अप्रैल को पूरी हो गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद गैर जिलों से मूल्यांकन के लिए कॉपियों का आना शुरू हो गया है। जीआईसी, जीजीआईसी, एमजीआईसी व वैदिक इंटर कॉलेज में कॉपियों को सुरक्षित रखवाया जा रहा है। इसमें जीआईसी व जीजीआईसी में इंटरमीडिएट और एमजीआईसी व वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन होगा।
मूल्यांकन के लिए 185 प्रधान परीक्षा (डीएचई) व 1854 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। अभी तक एमजीआईसी में 71 हजार 681 कॉपी, वैदिक इंटर कॉलेज में 20 हजार, जीआईसी में 1.50 लाख और जीजीआईसी में 1.68 लाख कॉपियां मूल्यांकन के लिए केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। डीआईओएस ने मूल्यांकन संबंधी देखरेख कार्य कार्यालय में केबी सिंह सौंप रखा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक और सह उपनियंत्रक भी तैनात किया गया है। सभी प्रधान परीक्षक व अन्य परीक्षकों को समय से मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थित होकर मूल्यांकन कार्य शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाने वाली कॉपियों का अंकेक्षण भी किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य तो 27 अप्रैल से शुरू हो जाएगा, 10 मई तक चलेगा। इसके साथ ही अंकेक्षण का कार्य भी चालू हो जाएगा। मूल्यांकन में आधा प्रतिशत कमियां मिलने पर परीक्षक के भुगतान में 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। एक प्रतिशत कमी मिलने पर 50 प्रतिशत व दो प्रतिशत कमी मिलने पर 85 प्रतिशत तक भुगतान में कटौती की जाएगी।
इनसेट
केंद्रवार जांची जाएंगी कॉपियां
मूल्यांकन केंद्र कॉपियाें की संख्या
एमजीआईसी 1,16,066
वैदिक इंटर कॉलेज 1,17,000
जीजीआईसी 1,68,000
जीआईसी 1,50,000
कुल 5,51,066
इनसेट
केंद्रवार लगी ड्यूटी
मूल्यांकन केंद्र डीएचई परीक्षक
एमजीआईसी 39 348
वैदिक इंटर कॉलेज 52 753
जीजीआईसी 45 350
जीआईसी 49 403
कुल 185 1854
वर्जन :
27 अप्रैल से यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का काम चार मूल्यांकन केंद्रों पर होगा। इसके लिए केंद्र के प्रभारियों को पानी, बिजली व प्रसाधन कक्ष की समुचित व्यवस्था कराने के आदेश दिए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियाें को सुरक्षित रखवाया जा रहा है।-डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस