फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.85 lakh cases settled in Lok Adalat

Raebareli News: लोक अदालत में 1.85 लाख मामले निपटे

Mon, 15 Sep 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 15 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
1.85 lakh cases settled in Lok Adalat
रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी कचहरी में गत शनिवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 15.69 करोड़ रुपये प्रतिकर की धनराशि तय की गई। निस्तारित किए गए 1,85,053 मुकदमों में दीवानी के 9568 मुकदमे शामिल रहे। सबसे ज्यादा फौजदारी के मामले निपटाए गए। जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने दो व अपर जिला जज कुशल पाल ने तीन मुकदमों को निस्तारित किया।
विज्ञापन


अदालत में 112 मुकदमे अपर जिला जज चतुर्थ अमित पांडेय ने निस्तारित किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह ने 1675 वाद, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमोद कंठ ने फौजदारी के 737 मामले निस्तारित कराए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभाष त्रिपाठी ने 1901, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक कुमार ने 1170, स्वप्निल पांडेय ने 1507 वाद निस्तारित किए। अन्य न्यायाधीशों ने मुकदमों व वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन


जिले की विभिन्न बैंकों एवं कार्यपालिका के 1,75,485 वादों का निस्तारण किया गया। दीवानी न्यायालय के भी 9568 मामलों का निस्तारण किया गया। सभी विभागों की ओर से 15,69,09,705 रुपये की प्रतिकर धनराशि निर्धारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed