फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रेलवे स्टेशन स्थित आरएमएस में साफ्टवेयर खराब

रेलवे स्टेशन स्थित आरएमएस में साफ्टवेयर खराब

Tue, 08 Jan 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित आरएमएस में साफ्टवेयर खराब
रायबरेली। रेलवे स्टेशन स्थित आरएमएस (रेल डाक सेवा) में साफ्टवेयर खराब होने की वजह से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की बुकिंग का कार्य ठप हो गया है। यह समस्या बीते चार दिन से बनी हुई है, जिसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन



स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की बुकिंग न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले की सूचना पर प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर श्रवण कुमार ने आरएमएस कार्यालय पहुंचकर खामी के बारे में जाना और उसे जल्द से जल्द ठीक कराने की बात कही।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन स्थित आरएमएस में हर दिन 200 रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट की बुकिंग की जाती है। चार दिन से साफ्टवेयर में खराबी के चलते बुकिंग का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की बुकिंग कराने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर श्रवण कुमार ने बताया कि साफ्टवेयर की खराबी से बुकिंग का कार्य बंद हुआ है। इसके लिए टीम बुलाई गई है। जल्द ही नया साफ्टवेयर अपलोड कराकर रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट की बुकिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed