{"_id":"5a2989794f1c1bd9798c1601","slug":"181512671609-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची शाखा की जगह सलोन भेज दी आवास की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची शाखा की जगह सलोन भेज दी आवास की किस्त
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूची शाखा की जगह सलोन भेज दी आवास की किस्त
डीह (रायबरेली)। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के जमुरवा बुजुर्ग गांव के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए किस्त नहीं मिल रही है। ब्लॉक के पटल सहायक की लापरवाही के कारण सूची की बैंक शाखा में किस्त भेजने के स्थान पर सलोन की बैंक की शाखा में भेज दी गई। करीब डेढ़ महीने से लाभार्थी परेशान हैं। भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। लाभार्थियों ने वसूली का भी आरोप लगाया है।
सलोन ब्लॉक के ग्राम जमुरवां बुजुर्ग में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पशुपतिनाथ, सुमन, राजेश कुमार, कृष्णावती, यशोदा, मो. रफीक का चयन किया गया था। इसमें लाभार्थियों के खाते में स्वीकृत धनराशि भेज दी गई, लेकिन ब्लॉक में अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाभार्थियों को पहली किस्त नहीं मिली है। आरोप है कि लाभार्थियों ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सूची शाखा का खाता दिया था, लेकिन मनमानी करते हुए किस्त को सलोन बैंक की शाखा में भेज दिया गया। लाभार्थियों का आरोप है कि कई महीने बीतने के बाद भी खाते में पैसा नहीं पहुंचा, जिससे आवास नहीं बन पा रहा है। प्रधान अवधेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में तैनात बाबू सुविधा शुल्क मांग रहा था। न देने पर उसने दूसरे बैंक में बजट भेज दिया।
मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर जल्द ही लाभार्थियों के खातों में आवास की किस्त भेजी जाएगी। अब तक क्यों नहीं किस्त आई, इसकी जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई होगी।-अरुण सिंह, खंड विकास अधिकारी