{"_id":"59de67e84f1c1bda538b6e04","slug":"181507747816-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के दूसरे दिन छोड़ा जाएगा नहर में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के दूसरे दिन छोड़ा जाएगा नहर में पानी
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के दूसरे दिन छोड़ा जाएगा नहर में पानी
रायबरेली। सरेनी ब्लॉक क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं आने के विरोध में चल रहा किसानों का आमरण अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ अनशन स्थल पर पहुंचे और लिखित आश्वासन दिया कि दीपावली के दूसरे से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इस आश्वासन पर किसानों ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया। चेतावनी दी कि यदि नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
क्षेत्र से होकर गुजरी करीब 12 नहरों में पिछले कई महीने से पानी नहीं आया। किसानों ने कई बार मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर किसानों ने दो दिन पहले सरेनी क्षेत्र के दूलापुर नहर कोठी में आमरण अनशन शुरू कर दिया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष शशिकांत तिवारी की अगुवाई में दर्जनों किसान आमरण अनशन पर बैठे। पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने भी किसानों की मांग जायज बताते हुए अनशन में सहयोग करने का भरोसा दिया है। इसकी जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रेमचंद्र मौके पर पहुंचे। किसानों को लिखित आश्वासन दिया कि दीपावली के दूसरे दिन से नहरोें में पानी छोड़ दिया जाएगा। आश्वासन पर अनशन समाप्त हो गया। इस मौके पर राजेंद्र विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, सुरेशचंद्र तिवारी, रोशन लाल, रजौली त्रिवेदी, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।