फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वैष्णो देवी के दर्शन को निकले युवक की मौत

वैष्णो देवी के दर्शन को निकले युवक की मौत

Sun, 08 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी के दर्शन को निकले युवक की मौत
वैष्णो देवी के दर्शन को निकले युवक की मौत
विज्ञापन

सलोन (रायबरेली)। पांच दिन पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन को निकले युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। युवक को पंजाब के पठानकोट के पास रेलवे लाइन से घायल अवस्था में जीआरपी ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के बाद सलोन लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सलोन कस्बे के ऊंचाहार रोड निवासी इंद्रपाल साहू ने बताया कि पड़ोसी जनपद के एक गांव से लगभग 12 लोगों के साथ 30 सितंबर को उसका लड़का महेंद्र उर्फ छोटे साहू वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कहकर निकला था। 05 अक्तूूबर को जीआरपी पंजाब की ओर से परिवारीजनों को सूचना दी गई कि उसका बेटा महेंद्र घायल अवस्था में पठानकोट के अस्पताल में भर्ती है। उसके दोनों पैर कटे हैं। सूचना पाते ही परिवार वाले पंजाब के लिए रवाना हो गए। वहां से इलाज के लिए सलोन लाते वक्त युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने बताया कि मृतक के साथ गए लोगों ने घटना की जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा, जिसके कारण घटना संदिग्ध लग रही है। पति की मौत से उसकी पत्नी संगीता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि परिवारीजनों की सूचना पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed