अंतिम दिन 18 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली जिले में लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन 18 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या अधिक रही।
इस तरह चुनाव अखाड़े में सांसद सोनिया गांधी समेत 34 उम्मीदवार अब तक मैदान में हैं। हालांकि असली तस्वीर अब नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद साफ होगी।
पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक डीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया कराई गई। एक के बाद एक प्रत्याशियों ने अपने लाव-लश्कर के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से श्रीराम मौर्य, वोटर्स पार्टी इंटर नेशनल से राम नारायन, भारत प्रभात पार्टी से संतोष सिंह, आजाद भारत पार्टी (डेमोक्रेटिक) से अशोक प्रताप मौर्य, जस्टिस पार्टी से इंद्रपाल पासी, जनसेवा सहायक पार्टी से राजेश कुमार, राष्ट्रीय किसान श्रमिक पार्टी से सुरेश, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रमेंद्र कुमार, राहुल सिंह, ओम प्रकाश, नैमिष प्रताप नारायण सिंह, रूद्रेश प्रताप सिंह, मो. सगीर खान, लक्षिमन, विजय बहादुर सिंह, मनीष गौतम, सरताज खान, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश ने पर्चा जमा किया।
इस तरह नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। यहां पर नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 34 हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस तैनात रही। प्रत्याशी समेत पांच लोगों को नामांकन कक्ष के अंदर जाने की इजाजत दी गई।
20 को होगी नामांकन पत्रों की जांच : एडीएम
एडीएम एफआर राजेश प्रजापति का कहना है कि नामांकन पत्रों के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यहां पर कुल 34 प्रत्याशियों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नाम वापसी प्रक्रिया होगी। इसके बाद ही सही तस्वीर पता चलेगा कि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी होंगे।